20 सितंबर 2013 - 19:30
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा आत्मघाती हमला, 70 की मौत

पाकिस्तान के पेशावर नगर में एक चर्च में रविवार को दो बड़े आत्मघाती हमले हुए। इन हमलों में बच्चों समेत करीब 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गये हैं।

पाकिस्तान के पेशावर नगर में एक चर्च में रविवार को दो बड़े आत्मघाती हमले हुए। इन हमलों में बच्चों समेत करीब 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गये हैं।पी टी आई के अनुसार पेशावार के पुलिस कमिश्नर साहिबज़ादे मोहम्मद अनीस ने बताया कि यह आत्मघाती विस्फोट पेशावर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाक़े क़िस्साख़ानी बाज़ार में स्थित एक पुराने गिरिजाघर में हुआ। इस इलाक़े में हर समय लोगों की भारी आवाजाही रहती है, विशेषतौर पर महिलाओं की, क्योंकि इस इलाक़े में मुख्य बाज़ार और शॉपिंग सेंटर है।पुलिस के मुताबिक हमलावर ने ख़ुद को उस समय उड़ा लिया, जब लोग रविवार की प्रार्थना के बाद गिरिजाघर से बाहर आ रहे थे।पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री समेत दूसरे बड़े नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।